{"_id":"689a34893b7bbe3c3b0ee828","slug":"accused-of-dumping-cow-dung-and-garbage-on-temple-land-complaint-lodged-with-district-magistrate-shamli-news-c-26-1-sal1002-147461-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मंदिर की भूमि पर गोबर, कूड़ा डालने का आरोप, जिलाधिकारी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मंदिर की भूमि पर गोबर, कूड़ा डालने का आरोप, जिलाधिकारी से की शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कांधला क्षेत्र के सात ग्राम प्रधानों ने पंजोखरा स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने माता मंदिर की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कूड़ा, गोबर डालने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई।
सोमवार को ग्राम प्रधान पंजोखरा संदीप कुमार सहित अन्य ग्रामों के प्रधानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि पंजोखरा में सैकड़ों वर्ष पुराना माता मंदिर स्थित है। तीन वर्ष पूर्व पंजोखरा, जसाला, ब्रह्मखेड़ा, मीमला, रसूलपुर, लोहरीपुर, बलवा के ग्राम प्रधानों, ग्रामीणों ने माता मंदिर स्थल का जीर्णोद्धार कराया था। जहां पर सभी सातों गांवों द्वारा समय-समय पर भंडारा, अन्य धार्मिक कार्यक्रम किए जाते हैं। कुछ लोगों ने मंदिर की भूमि पर गोबर व कूड़ा डाल रखा है, जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
दूसरी ओर गांव बरलाजट के ग्रामीणों ने प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि गांव में जोगियान समाधि के नाम से एक भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। उक्त भूमि में जोगियान समाज के साधु संत समाधि लेते आ रहे हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उक्त भूमि पर गोबर डालकर अवैध कब्जा कर रखा है। जब जोगियान समाज के लोग इसका विरोध करते हैं तो उक्त लोग गाली गलौच पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने डीएम से मामले का संज्ञान लेते हुए अवैध कब्जे को हटवाए जाने की मांग की। मौके पर संदीप उपाध्याय, योगेन्द्र, वासु उपाध्याय, गौतम, सुभाष आदि भी मौजूद थे।