फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of beating JE and meter reader hostage

जेई और मीटर रीडर को बंधक बनाकर पीटने का आरोप

Sun, 23 Oct 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating JE and meter reader hostage
जेई और मीटर रीडर को बंधक बनाकर पीटने का आरोप
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। विद्युत निगम के अवर अभियंता एवं मीटर रीडर ने बिजली चोरी रोकने पर एक व्यक्ति पर बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप लगाया है। अवर अभियंता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। दो दिन बाद भी कार्रवाई न होने उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
थानाभवन बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता अमितोष मौर्य ने बताया कि 20 अक्तूबर 2022 को थानाभवन क्षेत्र के गांव अहाता गोसगढ़ में वह मीटर रीडर नंदकिशोर एवं अपनी टीम के साथ बकाया विद्युत बिल की लिस्ट पर कार्य कर रहे थे। तभी गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में बिजली चोरी होती हुई दिखाई दी। जिस पर अवर अभियंता ने अपने मोबाइल में बिजली चोरी होने का वीडियो बना लिया। आरोप है कि अवर अभियंता को बिजली चोरी होने का वीडियो बनाता देख आरोपी ने धक्का-मुक्की व गाली गलौज करना शुरू कर दिया और मीटर रीडर सहित उन्हें अपने घर में ले जाकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि व्यक्ति ने लाठी-डंडों से मारपीट की, उन्हें धमकाया और उनके साथ गाली गलौज करते हुए धमकी दी कि दोबारा आए तो जान से मार देगा। मोबाइल से बनाया गया वीडियो भी डिलीट कर दिया। कुछ देर बाद ग्राम प्रधान एवं पुलिस ने अवर अभियंता व मीटर रीडर को बंधन मुक्त कराया गया। अवर अभियंता ने थानाभवन पुलिस को शिकायत की। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई न होने पर अवर अभियंता अमितोष मौर्य ने उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed