फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accusation of desecrating the Kanwar by throwing a bone.

Shamli News: हड्डी फेंककर कांवड़ खंडित करने का आरोप

Thu, 30 Jul 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 30 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Accusation of desecrating the Kanwar by throwing a bone.
कैराना में कांवड़ खंडित होने पर रोते हुए कावड़िया और आसपास खड़े लोग-वीडियो ग्रैब
शामली। हरिद्वार से दंडवत कांवड़ लेकर जा रहे पानीपत के गांव गोयला खुर्द निवासी शिवभक्त धर्मवीर उर्फ नाथी एमडी रावल ने कैराना के गांव काकौर के पास दूसरे वर्ग के चार युवकों पर हड्डी फेंककर कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कांवड़िये को समझाकर रवाना किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कांवड़िये ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वे दंडवत कांवड़ लेकर जा रहे थे। मंगलवार रात करीब दस बजे गांव काकौर स्थित एक धर्मस्थल के पास बैठे चार युवकों ने उनकी कांवड़ पर हड्डी फेंक दी। मौके पर काफी लोग आ गए। इसे लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। कांवड़िये की सूचना पर डायल-112 पुलिस और कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। कांवड़िये का कहना है कि उसने आरोपियों की बाइक भी पुलिस को सौंपी, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने एसपी से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने कांवड़िये को समझाकर आगे के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed