फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accommodation will cost tens of millions of

करोड़ों की लागत से बनेंगे आवास

Thu, 11 Feb 2016 12:54 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 11 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
शामली। पूर्वी यमुना नहर के किनारे अधिकारियों के 192 बहुमंजिलीय आवास 9.60 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे। आवासों का जिला प्रशासन द्वारा डिजाइन तैयार करा लिया गया है।
विज्ञापन


पूर्वी यमुना नहर के किनारे ग्राम मुंडेट-बधेव, गोहरनी, भैसवाल की 265 एकड़ भूमि में जिला मुख्यालय और जिलास्तरीय अधिकारियों के आवासों के लिए आरक्षित है। गोहरनी गांव में कलक्ट्रेट, विकास भवन, जिला बेसिक शिक्षक विभाग और ग्राम मुंडेट के जंगल में जिला अस्पताल का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन


जिला स्तरीय अधिकारियों के आवास के लिए 13.27 हेक्टेयर भूमि आरक्षित है। वहीं, 31337 वर्ग स्कावयर मीटर भूमि डीएम व 7829 वर्ग स्कावयर मीटर एसपी आवास के लिए आरक्षित किए गए हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए 192 बहुमंजिलीय आवास प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरडीए के सहायक अभियंता दिनेश सिंघल के मुताबिक टाइप 1 के 48, टाइप दो व तीन तथा चार  48-48 बहुमंजिलीय आवास प्रस्तावित है। डीएम-एसपी जिला स्तरीय अधिकारियों के आवासों के बीच में पार्क के लिए भूमि छोड़ी जाएगी। जिला स्तरीय अधिकारियों के आवासों के पास पूर्वी यमुना नहर पर 80 लाख की लागत से सेतु प्रस्तावित है।


 जिला मुख्यालय कार्यालय एवं आवासीय के किनारे पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज का निर्माण कराया जाएगा। आवासों पर 9.60 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है। आवासों का डिजाइन लखनऊ में स्वीकृत हेतु भेज दिया गया है। शासन से धनराशि स्वीकृत आने के बाद निर्माण एजेंसी से कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed