फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accident injured teenager dies during treatment

दुर्घटना में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत

Mon, 21 Mar 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Accident injured teenager dies during treatment
कैराना। गांव गोगवान निवासी हादसे में घायल 16 वर्षीय किशोर की उपचार के दौरान मेरठ के निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव गोगवान निवासी 16 वर्षीय नाहिद अपने साथी के साथ बाइक पर झिंझाना से अपने गांव आ रहा था। रास्ते में उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई थी, जिससे नाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए शामली ले गये थे ,जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ के निजी अस्पताल में किशोर का उपचार चल रहा था। सोमवार सुबह उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में गम का माहौल बन गया और गांव में शोक छा गया। देर शाम किशोर का शव गांव गोगवान लाया गया। इसके बाद गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed