{"_id":"696f1526d2ae7ecb3e0b6226","slug":"accident-in-shamli-two-killed-as-car-overturns-after-hitting-culvert-in-shamli-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: शामली में दर्दनाक हादसा, पुलिया से टकराकर कार पलटी, दो लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: शामली में दर्दनाक हादसा, पुलिया से टकराकर कार पलटी, दो लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम
Tue, 20 Jan 2026 11:10 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:10 AM IST
सार
शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में कुड़ाना मार्ग पर देर रात पुलिया से टकराकर कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कुड़ाना मार्ग पर सोमवार रात करीब 2:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुलिया से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, जिससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की हुई पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान विशाल पुत्र वेद प्रकाश (24 वर्ष) निवासी नई बस्ती माजरा रोड, शामली और राकेश पुत्र आनंद प्रकाश (55 वर्ष) निवासी मेन बाजार सिसौली, थाना भोरा कला, जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर में पांच लोगों की मौत से हड़कंप, संग्रह अमीन व परिवार के गोली लगे शव घर में पड़े मिले
विज्ञापन
शामली से कुड़ाना जा रही थी कार
पुलिस के अनुसार कार शामली से कुड़ाना की ओर जा रही थी। बाईपास के निकट पुलिया से टकराने के बाद कार खेत में पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों लोग कार में फंस गए।
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में गम का माहौल बना हुआ है।