फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accident in Shamli: Three died after a bike being hit by a roadways bus

Accident In Shamli: रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Mon, 24 Jun 2024 01:07 PM IST
Dimple Sirohi संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Jun 2024 01:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में आज दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। तीनों ही कैराना के रहने वाले थे। युवकों की माैत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Accident in Shamli: Three died after a bike being hit by a roadways bus
सड़क हादसे में माैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में आज दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की माैत हो गई। बताया गया कि कैराना थानाक्षेत्र में रोडवेज बस के बाइक में टक्कर मारने से हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की माैत हुई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस द्वारा तीनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। तीनों ही कैराना के रहने वाले थे।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे शामली रोड पर बायपास फ्लाईओवर के नीचे तेज गति से जा रही बस ने विपरीत दिशा से आ रही बुलेट बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather Update West UP: दिन में धूप तो कभी छाए बादल, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, मानसून तक ऐसा रहेगा माैसम

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बाद में एक मृतक के चाचा ने अस्पताल पहुंच कर बताया कि मरने वाला उसका भतीजा सारिक(19) है।

बताया गया कि सारिक अविवाहित था और दो भाइयों में बड़ा था। सारिक के पिता की भी करीब पांच वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके अलावा मरने वालों में एक का नाम आसिफ पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला इकरामपुरा और दूसरे का नाम आसिफ पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला इकरामपुरा बताया गया। सूचना पर सीओ अमरदीप मौर्य सरकारी अस्पताल पहुंचे तथा जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed