{"_id":"61da991175b30a46397f4b4a","slug":"accident-in-shamli-roof-of-the-mud-house-colasped-due-to-rain-two-child-buried","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में दर्दनाक हादसा : बारिश से भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत, मलबे में दबे दो मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में दर्दनाक हादसा : बारिश से भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत, मलबे में दबे दो मासूम
Sun, 09 Jan 2022 01:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:43 PM IST
सार
रविवार को बाबरी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात के चलते गांव चुनसा के एक मकान की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। घर में सो रहे दो बच्चे मलबे में दब गए ।
विज्ञापन
house colasped
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में रविवार को एक कच्चे मकान की छत गिरने से दो मासूम मलबे में दब गए। दोनों बच्चों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शामली जनपद में तीन दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। रविवार को बाबरी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात के चलते गांव चुनसा के एक मकान की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। घर में सो रहे दो बच्चे मलबे में दब गए ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दोस्त बने कातिल: सहारनपुर में रुपये नहीं लौटाने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
छत गिरने की आवाज सुनकर परिजनों के साथ आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी देर की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को मलबे से निकाला। मलबे में दबी मासूम बालिका की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया गया कि चूनसा गांव में मांगेराम के मकान की छत रविवार सुबह भरभरा कर गिर गई। छत गिरने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और खुद मेहनत मशक्कत कर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्चे मुकेश और पूजा को काफी चोटें आई हैं।
पूजा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मलबे में घर का काफी सामान भी दब गया। काफी देर बाद तक भी मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।