{"_id":"9198543475a657b7a501185d42d64932","slug":"accident-hindi-news-468","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों से सबक लेने को तैयार नहीं युवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों से सबक लेने को तैयार नहीं युवा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सुरक्षा हटी, दुर्घटना घटी। लोगों को कितना भी जागरूक किया जाए, लेकिन सबक लेने को तैयार नहीं हैं। युवक बगैर हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग कर बाइकों से फर्राटा भरते हैं। शनिवार को भी ऐसा हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार तीन छात्र घायल हो गए।
हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एमएसके रोड पर शिवचौक के पास हुआ। कैराना रोड स्थित स्कूल में कक्षा 12 वीं में पढ़ने वाले छात्र सूरज निवासी मयूर विहार, विशेष निवासी सूरजमल कॉलोनी और विनय निवासी रेलपार माजरा रोड से एक ही बाइक पर जा रहे थे। शिवचौक के पास डिवाइडर से टकराने के बाद उनकी बाइक की टक्कर मिनी ट्रक से हो गई।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। घायल तीनों छात्रों को बुढ़ाना रोड स्थित अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही छात्रों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। छात्र सूरज के चेहरे पर गंभीर चोट लगी और जबड़ा भी टूट गया, जिसके चलते उसे मेरठ के रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के कान पर नहीं रेंगती जूं
बगैर हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग को लेकर ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही जिम्मेदार है। शहर और देहात क्षेत्र में खुलेआम ट्रिपल राइडिंग होती है। शहर में विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, लेकिन नियमों का पालन कराने में किसी की दिलचस्पी नहीं है।
अभिभावकों को रखना चाहिए ध्यान
अक्सर युवा ही ट्रिपल राइडिंग करते हैं। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र भी अपने दोस्तों की बाइक पर बैठकर फर्राटा भरते नजर आते हैं। ऐसे में स्कूल अध्यापकों के साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक रहने की जरूरत है। अपने बच्चों को समझाएं कि बाइक पर तीन सवारी नहीं बैठाएं।