फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Abba, I made a video while bathing, that is why I am giving up my life.

Shamli News: अब्बा, नहाते समय वीडियो बना ली थी, इसलिए जान दे रही हूं

Wed, 15 Nov 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 15 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Abba, I made a video while bathing, that is why I am giving up my life.
चौसाना क्षेत्र के गांव में किशोरी की मौत के बाद मौके पर जमा भीड
चौसाना। अब्बा, तेरी-मेरी बेइज्जती हो गई है। आरोपी ने नहाते समय मेरी अश्लील वीडियो बना ली थी। अब मैं जीना नहीं चाहती हूं। जान दे रही हूं, मुझसे कोई गलती हुई तो माफ कर देंना। यह बात चौसाना के एक गांव में छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो बनाने से आहत छात्रा ने पिता से अंतिम बार मोबाइल पर बात करते हुए कहीं थी। पिता का दावा है कि बात करने के दौरान छात्रा जहरीले पदार्थ का सेवन कर चुकी थी।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने बताया कि वह हरियाणा के पानीपत में खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बताया कि आरोपी पिछले एक साल से लगातार बेटी को परेशान कर रहा था। आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली थी। इस कारण वह गुमसुम सी रहने लगी थी। सुबह के समय जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद बेटी ने कॉल कर अंतिम बार कहा था कि वह बेइज्जती के कारण ही जान दे रही है। पिता ने बताया कि अश्लील वीडियो से वह उसे ब्लैकमेल करते हुए धमकी दे रहा था। जिसके कारण उसने जान दी। बेटी को वह करनाल लेकर भी गए थे मगर चिकित्सकों ने जवाब दे दिया था। जैसे ही चौसाना लेकर पहुंचे तो बेटी ने हाथों में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सुबह ही गई थी मौत, दफनाने के दौरान बदला मामला

ग्रामीणों का कहना है कि सुबह के समय नमाज के बाद ग्रामीणों को किशोरी की बुखार से मौत की जानकारी मिली थी। जिसके बाद से ग्रामीण दोपहर के समय जनाजे की नमाज में शामिल होने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर ढाई बजे पुलिस को जहर खाने के बाद मौत की सूचना दी गई। दफनाने के दौरान मौत का कारण बदल दिया गया। हालांकि, मृतका के पिता ने बुखार की मौत से साफ इनकार किया। कहा कि युवक के परेशान करने के कारण ही बेटी ने जान दी। पुलिस भी सभी एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों का पैनल करेगा जांच

चौकी प्रभारी राहुल कादयान ने बताया कि मौत की जांच एसएचओ झिंझाना करेंगे। चिकित्सकों का पैनल मृतका के शव का पोस्टमार्टम करेगा। यही वजह है कि एफएसएल को मौके पर बुलाया गया था, ताकि जांच के दौरान उनकी भी मदद ली जा सके।


बेटी की मौत से परिवार सदमे में

मृतका के दो भाई व तीन अन्य बहन भी हैं। बच्चों में सबसे बडी मृतका ही थी। सभी बच्चे मदरसे में दीनी तालीम हासिल कर रहे हैं। छात्रा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed