{"_id":"61fad132d48f0a0af1776926","slug":"aarti-got-first-place-in-slogan-writing-shamli-news-mrt575587144","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारा लेखन प्रतियोगिता में आरती ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारा लेखन प्रतियोगिता में आरती ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले के डिग्री कॉलेजों में चल रहे जनपद स्तरीय स्वीप सप्ताह के दूसरे दिन ऑनलाइन मतदाता जागरूकता नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आरती प्रथम स्थान पर रही।
बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता कार्यक्रम की संयोजक वीवी पीजी कॉलेज शामली की स्वीप वीआरसी को-ऑर्डिनेटर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छवि संगल रही। प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में डॉ. नीना छोकरा व डॉ. ऋतु जैन रही।
राष्ट्रीय सेवा योजना के सह जिला नोडल अधिकारी एवं स्वीप ईएलसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. भूपेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक रहने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी के साथ पालन करने की प्रेरणा दी। डॉ. नीना छोकरा ने विद्यार्थियों को अपने मत को सोच समझकर देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा ने बताया कि नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर प्रतिभा, अंशु और तृतीय स्थान शिरीन व रिया ने प्राप्त किया। डॉ. ऋतु जैन ने विद्यार्थियों को मतदान के प्रति निष्पक्ष रहने और अपने मत का सही प्रयोग करने की सलाह दी। प्रतियोगिता में अंशु, प्रतिभा चौहान, आरती उपाध्याय, नीलम, रिया संगल, रीति, शिरीन मौजूूद रहे।