फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A young man working on the farm is shot

खेत पर काम कर रहे युवक को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर

Sun, 05 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
A young man working on the farm is shot
कैराना। भूरा गांव में खेत पर का कार्य कर रहे किसान के बेटे को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल के पिता ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर गांव भूरा निवासी 20 वर्षीय शुभम पुत्र नाथीराम अपने खेत पर काम कर रहा था। बराबर के खेत में दो युवक शराब पी रहे थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों युवकों ने शुभम पर फायरिंग कर दी। कंधे में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत के चलते उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि घायल के पिता ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed