{"_id":"6875519f223a8f2f96023204","slug":"a-womans-earring-was-snatched-from-her-ear-in-kanwar-special-train-the-accused-jumped-and-ran-away-shamli-news-c-26-1-smrt1048-145701-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कांवड़ स्पेशल ट्रेन में महिला के कान से कुंडल झपटा, आरोपी कूदकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कांवड़ स्पेशल ट्रेन में महिला के कान से कुंडल झपटा, आरोपी कूदकर भागे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला सहारनपुर के टपरी स्टेशन पर हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली कांवड़ स्पेशल ट्रेन में दो युवकों ने श्रद्धालु कविता के एक कान से कुंडल खींच लिया। कान फटने से वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर भाग गए।
शामली जिले के थाना कांधला क्षेत्र के गांव मखमूलपुर निवासी कविता अन्य परिजनों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने गई थी। सोमवार सुबह चार बजे हरिद्वार से चलकर दिल्ली जाने वाली कांवड़ स्पेशल ट्रेन से कविता व उसके परिजन अपने घर लौट रहे थे। टपरी स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो उसकी सीट के बराबर में दो युवक खड़े हो गए। जैसे ही ट्रेन चली तो उन्होंने महिला के एक कान से कुंडल खींच लिया, जिससे उसका एक कान फटने से वह घायल हो गई। महिला के शोर मचाने पर दोनों आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर मौके से भाग गए।
इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में उनके थाने पर कोई शिकायत नहीं दी गई है। उधर, कांवड़ यात्रा के दौरान कुंडल झपटने की घटना से रेलवे पुलिस की ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के दावे किए जा रहे हैं, इसके बाद भी ट्रेन में घटना होने से यात्री अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।