{"_id":"62b9e4e4d179b13d2c479cd7","slug":"a-woman-along-with-her-lover-killed-her-husband-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli Murder: मासूम बेटे को लेने आया था पिता, पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli Murder: मासूम बेटे को लेने आया था पिता, पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट
Mon, 27 Jun 2022 10:42 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:42 PM IST
सार
चंडीगढ़ से शामली में अपने मासूम बेटे को लेने आए व्यक्ति की हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शामली पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में आदर्श मंडी थाने के निकट चंडीगढ़ निवासी अमित की जान मासूम बच्चे को लेकर हुए विवाद में चली गई। मृतक अपने पुत्र को लेने और पत्नी को समझाने आया था। उसे शायद इसका आभास नहीं रहा होगा कि उसकी जान चली जाएगी।
विज्ञापन
अमित के पिता राजू ने बताया कि उसके दो पुत्र थे। जिसमें सुमित बड़ा है और अमित छोटा था। अमित के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा पांच साल का और छोटा नौ माह का है। अमित की पत्नी शिवांगी नौ माह के बेटे को लेकर प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद से अमित अपनी पत्नी व मासूम बेटे की तलाश कर रहा था। शामली निवासी राजू के मुताबिक, आरोपी प्रेमी के मामा का पुत्र शिवम शामली क्षेत्र के गांव गोहरनी निवासी है। वह चंडीगढ़ में काम करता है। रविवार शाम को अमित की मुलाकात शिवम से हुई तो उसने बताया कि उसकी पत्नी शामली में हरदेव नगर में प्रेमी के साथ रह रही है।
विज्ञापन
इस पर अमित अपने चंडीगढ़ निवासी दो दोस्त कुलदीप व अनिल और शिवम के साथ गाड़ी से शामली आया था। राजू ने बताया कि अमित ने कहा था कि वह अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश करेगा। यदि वह नहीं मानी तो पुत्र को लेकर आएगा। अमित के शामली पहुंचने पर पत्नी ने प्रेमी से मिलकर उसकी हत्या कर दी। वहीं, आदर्श मंडी थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि नौ माह के बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वे उसे लेकर चंडीगढ़ चले गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: आखिर चला योगी का बुलडोजर, स्वीमिंग पूल समेत पूरा फार्म हाउस जमींदोज, कार्रवाई से मचा हड़कंप
पुलिस को पहले जानकारी देते तो बच जाती जान
चंडीगढ़ से दोस्तों के साथ अमित पुलिस को जानकारी न देकर सीधे हरदेव नगर में उस मकान पर पहुंचा, जहां पर उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। उसे शायद उम्मीद थी कि उसकी पत्नी समझाने पर मान जाएगी। वहां पर हुए विवाद में उस पर हमला कर दिया। उससे गली में गिराकर मारपीट की गई। उसने बचाव के लिए संघर्ष किया, लेकिन गले पर चाकू के वार से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और फिर नहीं उठ सका।