उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में खनन माफिया हाजी इकबाल गिरोह के सदस्य हिस्ट्रीशीटर और दस से अधिक मामलों में वांछित आरोपी सन्नी नागपाल की संपत्ति पर सोमवार को पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में एसडीए का बुलडोजर चला। जनता रोड पर करीब 1500 गज में सन्नी नागपाल के फार्म हाउस को जमींदोज किया गया। फार्म हाउस में बने स्वीमिंग पूल को भी ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
सोमवार को दोपहर एसडीएम सदर व एसडीए की सचिव किंशुक श्रीवास्तव, एएसपी (आईपीएस) प्रीति यादव, कोतवाली जनकपुरी इंस्पेक्टर अविनाश गौतम, देहात कोतवाली प्रभारी मनोज चहल, आरएएफ, पुलिस फोर्स और जेसीबी लेकर जनता रोड पर सन्नी नागपाल के फार्म हाउस पर पहुंचे। इसके बाद 1500 गज में बने सन्नी नागपाल के फार्म हाउस को दो जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।
2 of 7
सहारनपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।
- फोटो : amar ujala
टीम ने फार्म हाउस में बने स्वीमिंग पूल, कई कमरों और एक मुख्य हाल को ध्वस्त कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। करीब एक घंटा कार्रवाई करने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम लौट गई। एसडीए के अधिकारियों के मुताबिक करीब 1500 गज में हुए निर्माण को ध्वस्त किया गया है।
3 of 7
फार्म हाउस ध्वस्त।
- फोटो : amar ujala
हाजी इकबाल से मिले थे कनेक्शन
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि महानगर के जाफरनवाज निवासी सन्नी नागपाल के खिलाफ थाना जनकपुरी व नगर कोतवाली में 10 मामले दर्ज हैं। सन्नी नागपाल पर जानलेवा हमला, अवैध रूप से संपत्ति कब्जाने, अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है।
4 of 7
सहारनपुर में प्रशासन की कार्रवाई।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि सन्नी नागपाल हिस्ट्रीशीटर भी है। पिछले दिनों हुई जांच में सन्नी नागपाल के कनेक्शन खनन माफिया हाजी इकबाल से भी मिले थे। एसएसपी ने बताया कि सन्नी नागपाल, हाजी इकबाल के गिरोह का सदस्य है।
5 of 7
फार्म हाउस किया ध्वस्त।
- फोटो : amar ujala
नोटिस किए थे चस्पा
कुछ दिन पूर्व सन्नी नागपाल की संपत्ति पर एसडीए की ओर से नोटिस चस्पा किए थे। सन्नी नागपाल पर अवैध रूप से फार्म हाउस बनाने का आरोप है। विकास प्राधिकरण के वीसी आशीष कुमार ने बताया कि फार्म अवैध रूप से बनाया गया था। जनता रोड पर ही खुर्द अड्डे के पास करीब आठ दुकानों पर नींव डालने का कार्य भी सन्नी नागपाल और उसके परिवार ने किया था।