फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A raging fire in the factory

फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Wed, 18 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Wed, 18 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
A raging fire in the factory
fire - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। औद्योगिक क्षेत्र कंडेला स्थित प्लास्टिक तिरपाल बनाने की फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग के दौरान आसपास इलाके में अफरा तफरी का माहौल रहा। 
विज्ञापन


शामली निवासी जितेंद्र गर्ग ने कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में बालाजी प्लास्टिक के नाम से प्लास्टिक के तिरपाल बनाने की फैक्ट्री लगा रखी है। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर कार्य समाप्त होने पर फैक्ट्री बंद करके लौट गए। इसी दौरान शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई।
विज्ञापन


कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आसमान में धुआं का गुब्बार उठने लगा और आग की लपटें निकलने लगी। आसपास के लोगों ने सूचना फैक्ट्री मालिक जितेंद्र गर्ग, फायर ब्रिगेड को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फैक्ट्री मालिक भी मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों की काफी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद लोग खुद ही आग बुझाने में जुट गए। 

बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री मालिक ने अग्निकांड में करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया है। 


आधा घंटे बाद पहुंची टीम 
फैक्ट्री में आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दे दी गई थी। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड टीम आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची। इतना ही नहीं कुछ ही देर में दमकल वाहन का पानी खत्म हो गया। इसको लेकर व्यापारियों ने फायर ब्रिगेड के खिलाफ नाराजगी भी जताई। वहीं, सूचना पर पुलिस अधीक्षक विजय भूषण तथा सीओ भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed