{"_id":"629a58d059e64b1c15109154","slug":"a-miscreant-caught-on-cctv-camera-shamli-news-mrt591428043","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशिद हत्याकांड का एक हत्यारोपी सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशिद हत्याकांड का एक हत्यारोपी सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
विज्ञापन
कैराना पुलिस द्वारा वायरल किया गया राशिद हत्याकांड के आरोपी का फोटो।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। मजदूर को गाड़ी से कुचलने के मामले में एक बदमाश की फोटो सामने आई है। पुलिस उनकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है। बदमाश घटना से पहले रेकी कर रहा था। इस दौरान एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
31 मई की देर रात नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी राशिद के मकान के अंदर से बदमाशों ने तीन बकरे चोरी कर लिए थे। जाग होने के बाद मकान मालिक ने बदमाशों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने अपनी गाड़ी उसके ऊपर चढ़ा कर उसे कुचल दिया था। राशिद की अस्पताल में मौत हो गई थी। वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन बदमाश गाड़ी छोड़कर भागते नजर आए थे।
शुक्रवार को पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो फुटेज में घटना से पहले गाड़ी और एक बदमाश आसपास की रेकी करता दिखा। जबकि दो बदमाश गाड़ी के अंदर बैठे रहे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की फोटो लेकर उसकी पहचान के प्रयास कर रही। सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि तीनों बदमाशों की तलाश की जा रही है, जिनमें से एक बदमाश का सीसीटीवी फुटेज से फोटो उपलब्ध हो गया है।
विज्ञापन
रामड़ा से किए थे तीन बकरे चोरी
राशिद के घर में घुसे बदमाशों ने उसके घर से तीन बकरे चोरी कर गाड़ी में डाल लिए थे, जबकि गाड़ी के अंदर से कुल छह बकरे बरामद हुए थे। एसएसआई ने बताया कि बदमाशों ने घटना से पहले गांव रामड़ा पीर निवासी नूरा के घर से तीन बकरे चोरी किए थे। नूरा ने बताया कि 31 मई की रात को उसके घर की दीवार में सेंध लगाकर तीन को चोरों ने चोरी कर लिया था। पुलिस ने तीनों बकरे को ग्रामीण को वापस सौंप दिए।