फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A high speed dumper hit the police vehicle

Shamli News: पुलिस की गाड़ी में तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर

Sun, 09 Mar 2025 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 09 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
A high speed dumper hit the police vehicle
कैराना। तेज रफ्तार रेत के डंपर ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी पलट गई। उसमें सवार पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने डंपर व उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम थाने पर तैनात एसएसआई यशपाल सोम पुलिस बल के साथ सरकारी गाड़ी से खादर क्षेत्र में दबिश देने गए थे। दबिश देने के बाद पुलिसकर्मी गाड़ी से लौट रहे थे। खुरगान फ्लाईओवर के नीचे से निकलकर पुलिस की गाड़ी सर्विस रोड पर आई तो तभी पानीपत की ओर से तेज गति से आ रहे रेत के डंपर ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पुलिस की गाड़ी ने तीन पलटी खाई। एसएसआई व एक पुलिसकर्मी को मामूली चोटें आई। पुलिस ने डंपर व उसके चालक को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेंदर सिंह रावत ने बताया कि डंपर चालक ने तेज व लापरवाही से चलाकर पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारी है। हादसे में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए है। डंपर व उसके चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

नहीं लग रही तेज रफ्तार डंपरों पर लगाम
कैराना। खादर क्षेत्र में चलने वाले खनन स्थलों व रेत स्टॉक से दिन रात रेत के डंपर निकलते हैं। बिना नंबर प्लेट के ओवरलोड डंपर आए दिन सडकों पर दौड़ते हैं। पुलिस प्रशासन इनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। उक्त डंपर चालक हाईवे व सर्विस रोड पर तेज गति व लापरवाही से डंपर चलाते हैं। पिछले दिनों कई बड़े हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed