{"_id":"67db1f3d2b2aef8a0b05b600","slug":"a-girl-was-raped-four-people-made-it-viral-shamli-news-c-26-1-smrt1048-138765-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: युवती से किया दुष्कर्म, चार ने बनाकर वायरल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: युवती से किया दुष्कर्म, चार ने बनाकर वायरल किया
Thu, 20 Mar 2025 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
शामली। बाबरी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को झांसा देकर युवक ने ईंख के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। चार युवकों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
पीड़ित ने बाबरी थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह कर्नाटक में कपड़े की फेरी का काम करता है। उसकी पत्नी व बच्चे गांव में रहते हैं। 10 मार्च को उसकी पत्नी दवा लेने शामली गई थी। उसी दिन शाम को करीब तीन बजे गांव के युवक ने उसकी 19 वर्षीय पुत्री से कहा कि उसकी मां की जाड़ का ऑपरेशन होना है और उसे बुलाया है। उसकी बातों में आकर बेटी उसकी बाइक पर बैठकर शामली के लिए चल दी, लेकिन आरोपी ने रास्ते में बाइक को रोक दी और उसकी पुत्री को खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। गांव के चार अन्य युवक पहुंचे और उसकी पुत्री की वीडियो बना ली। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। उसकी बेटी ने उनकी बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।