{"_id":"600934790ca886453d0946bd","slug":"a-five-year-old-girl-died-in-a-drain-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्ची की नाले में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम, मां का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बच्ची की नाले में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम, मां का रो-रोकर बुरा हाल
Thu, 21 Jan 2021 01:30 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
मृतक बच्ची का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक पांच साल की बच्ची की नाले में डूबकर मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं परिजनों की रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पीड़ित परिजनों ने एसडीएम को मामले की जानकारी देते हुए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
ये है मामला
बुधवार शाम करीब 5.30 बजे मोहल्ला अफगानान निवासी राजमिस्त्री इस्लाम की पांच वर्षीय बेटी फाईजा घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान खेलते समय वह नाले में गिर गई। बच्ची को नाले में गिरते समय किसी ने नहीं देखा। इसके बाद परिजनों को बच्ची कही नहीं दिखी। इससे परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। परिजनों ने बच्ची को खूब तलाश किया लेकिन, देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: आखिर चल गया मोस्ट वांटेड बद्दो की कोठी पर बुलडोजर, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे सफाई कर्मचारी नाले की सफाई के लिए पहुंचे तो बच्ची नाले में मृत पड़ी मिली। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
उधर, मोहल्ले के दर्जनों लोग और परिजन एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नगर पालिका के खिलाफ शिकायत करते हुए मुआवजे की मांग की। साथ ही लोगों ने नाला सही कराए जाने की भी मांग की।
यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर गाथा: स्वतंत्रता आंदोलन का गवाह है राजा रघुनाथ महल, मुगल शासकों ने ध्वस्त किया था दुर्गा मंदिर
एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए है। साथ ही परिवार को कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/