फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A fire in JE's house from shortscrew

शार्टसर्किट से जेई के घर में लगी आग

Sun, 26 Nov 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Sun, 26 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
A fire in JE's house from shortscrew
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। खेड़ीकरमू बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता के मकान में शार्ट सर्किट से आग लगने पर कई लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना देने के बावजूद भी काफी देर तक फायरब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


जेई वासिद अली चौहान पुत्र वकील अहमद का परिवार खेड़ीकरमू बिजलीघर परिसर में ही सरकारी आवास में रहता है। शनिवार रात शार्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई है। उस दौरान उनकी पत्नी किसी रिश्तेदारी में गई हुई थी, जबकि वासिद पड़ोस में किसी के यहां बैठे थे।
विज्ञापन


मकान से धुआं निकलता देख पड़ोसी परिवार के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने मकान का दरवाजा तोड़ा तो अंदर भीषण आग लगी हुई थी। इसके बाद उन्होंने फायरब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने शामली कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया गया। तब तक घर में रखे सोने चांदी के जेवरात, डेढ़ लाख रुपये नकदी, कीमती कपड़े, फ्रिज, टीवी, एसी, सोफा सहित अन्य सभी सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि मकान में आग लगने की वजह से करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed