फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A fine of ten thousand rupees will be imposed for not registering the dog

Shamli News: कुत्ते का पंजीकरण नहीं कराने पर लगेगा दस हजार का जुर्माना

Tue, 20 Aug 2024 05:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
A fine of ten thousand rupees will be imposed for not registering the dog
शामली। शहरी क्षेत्र में कुत्ते पालने का शौक रखने वाले लोगों को नगरपालिका में पंजीकरण कराना होगा। कुत्ते का पंजीकरण न कराने वालों से नगरपालिका दस हजार रुपये का जुर्माना वसूलेगा। पिटबुल के हमले में दो किशोर के घायल होने के मामले को नगरपालिका ने गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शांतिनगर दीनदयाल काॅलोनी में दो दिन पहले शनिवार शाम को पिटबुल ने हमला कर दो किशोरों को घायल कर दिया था। घटना के बाद नगरपालिका ने पालतु कुत्ते का पंजीकरण न कराने पर दस हजार रुपये जुर्माना वसूलने की तैयारी की है।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने बताया कि पूर्व में नागरिकों से अपने पालतू कुत्ते का पंजीकरण कराने की अपील की गई थी। साथ ही इस सबंध में नोटिस जारी कर चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी नागरिक कुत्ते का पंजीकरण कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। पंजीकरण न होने के कारण यह जानकारी नहीं मिल पाती है कि शहर में किस नस्ल के कितने कुत्ते पाले जा रहे हैं। पंजीकरण होने पर ही यह पता चल सकेगा कि कितने कुत्ते प्रतिबंधित नस्ल के हैं। पालिका अब इस मामले में सख्त कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि अब शहर में पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन न कराने पर उसके मालिक से दस हजार रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
1800 आवारा कुत्तों की कराई गई नसबंदी
नगरपालिका ने शहर में घूमने वाले आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने के लिए सहारनपुर की संस्था से अनुबंध किया गया था। संस्था को 1100 रुपये प्रति कुत्ता भुगतान तय किया गया। संस्था ने कुत्ते की नसबंदी करने के बाद उन्हें कई दिन तक अपनी देखरेख में रखा और उपचार के बाद छोड़ा गया, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने बताया कि करीब 1800 कुत्तों की नसबंदी कराई गई है।

------
पिटबुल के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शहर के मोहल्ला शांतिनगर दीनदयाल काॅलोनी में दो दिन पहले छत पर खेल रहे 12 वर्षीय अंकुश व 14 वर्षीय सिद्धांत को पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया था। सिद्धांत अपने दोस्त अंकुश के यहां खेलने गया था। पिटबुल को अंकुश के परिजन कुछ दिन पहले ही रिश्तेदारी से लाए थे और अपने घर पर रखा हुआ है। रविवार को सिद्धांत के पिता विपिन की तरफ से शहर कोतवाली में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुत्ते के मालिक सुभाष के खिलाफ देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed