फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A committee was formed to persuade the Congressmen who resigned

Shamli News: त्यागपत्र देने वाले कांग्रेसियों को मनाने के लिए कमेठी गठित

Wed, 26 Mar 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 26 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
A committee was formed to persuade the Congressmen who resigned
शामली में बैठक करते कांग्रेस कार्यकर्ता । संवाद
शामली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के विरोध में जिले के 40 कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सामूहिक त्यगपत्र को कांग्रेस हाईकमान से नामंजूर करने की मांग की है। त्यागपत्र देने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए सात सदस्यीय समिति गठित की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय विश्वकर्मा नगर में जिलेभर के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारियों, कार्यकर्ता शामिल हुए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस हाईकमान की ओर से नवनियुक्त जिला एवं शहर अध्यक्ष की नियुक्ति पर मंथन हुआ। शामली जिले के अध्यक्ष की नियुक्ति के विरोध स्वरूप कांग्रेस पदाधिकारियों सहित लगभग 40 कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सामूहिक त्यागपत्रों को एकमत से पार्टी हाईकमान से नामंजूर करने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि सभी कांग्रेस के सच्चे और समर्पित सिपाही है। पार्टी के मजबूत आधार के लिए सभी को साथ लेकर चलने की आवश्यकता है। सभा में सर्वसम्मति से सात सदस्यीय समिति में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, प्रवीण तरार, ओमबीर उपाध्याय, योगेश भारद्वाज, ठाकुर लाखन सिंह, शेखर पाल, एडवोकेट प्रवेज जंग को शामिल किया गया। त्यागपत्र देने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी के लिए काम करने का अनुरोध किया जाएगा। पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से ओमप्रकाश शर्मा, प्रवीण तरार, सोमदेव चौधरी, ठा. लाखन सिंह, लोकेश कटारिया, योगेश भारद्वाज, रविन्द्र आर्य, आदेश कश्यप, शेखरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed