{"_id":"608da2ab8ebc3ec0be01ef00","slug":"a-case-will-be-filed-against-the-candidates-who-have-made-the-mob-shamli-news-mrt5367439107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकालने, भीड़ लगाने वाले प्रत्याशियों पर दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकालने, भीड़ लगाने वाले प्रत्याशियों पर दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन
भीड़ लगाने वाले प्रत्याशियों पर दर्ज होगा मुकदमा
शामली। मतगणना के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान भीड़ जुटाने, अनाधिकृत रूप से मतगणना स्थल पर आने, जीत के बाद जुलूस निकालने पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भीड़ जुटाने वाले प्रत्याशी पर भी कार्रवाई की जाएगी। कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
एसपी ने बताया कि जिले में पांच केंद्रों पर होने वाली मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना केंद्र पर लगाए जाने वाली काउंटिंग टेबल, मतपेटी सुरक्षा, मतगणना केंद्र में मोबाइल पार्टी और प्रवेश द्वार पर पुलिस बल तैनात रहेगा। मतगणना स्थल पर केवल मतगणना एजेंट तथा मतगणना कार्य में लगे अधिकारी और कर्मचारी ही मौजूद रह सकेंगे।
खुफिया टीमें रहेगी सक्रिय
एसपी ने बताया कि चुनाव परिणाम के बाद की स्थितियों पर खुफिया विभाग की नजर रहेगी। खुफिया टीमों को सूचनाएं एकत्र किए जाने के लिए लगाया गया है। इसके अलावा चुनाव बाद हारे-जीते प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया की निगरानी हेतु सोशल मीडिया व साइबर सेल भी सक्रिय रहेगी। एसपी ने बताया कि मतगणना के दौरान यदि कोई व्यक्ति अनाधिकृत रूप से वहां पाए जाने पर या भीड़ इकठ्ठा होती है तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।