फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A boy and a gA boy and a girl playing on the roof got burnt by electric currentic current

Shamli News: छत पर खेल रहे किशोर और बालिका करंट से झुलसे

Tue, 24 Jun 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A boy and a gA boy and a girl playing on the roof got burnt by electric currentic current
- गंभीर हालत में किशोर का करनाल अस्पताल में चल रहा उपचार, गांव ताहरपुर में रिश्तेदारी में आए हुए थे दोनों
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। गांव ताहरपुर में अलग-अलग स्थानों पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 13 वर्षीय किशोर और सात वर्ष की बालिका करंट लगने से झुलस गए। दोनों ही रिश्तेदारी में आए हुए हैं। किशोर का करनाल के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

गांव ताहरपुर में गढ़ीपुख्ता निवासी 13 वर्षीय हिमांशु पुत्र बबील अपने फूफा बलिंदर के घर आया हुआ है। रविवार सुबह करीब 11 बजे छत पर खेलते समय ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसका हाथ और पैर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों के मुताबिक चिकित्सकों ने बताया कि उसका हाथ काला पड़ चुका है और उसमें संक्रमण फैलने की आशंका के चलते काटना पड़ सकता है। पैर में भी गहरी चोट आई है। उसे करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा गांव ताहरपुर में बलवा खेड़ी जलालाबाद निवासी सात वर्षीय अंतिम पुत्री सोमबीर अपने नाना जगपाल के घर आई हुई है। छत पर खेलते समय वह भी करंट की चपेट में आ गई, हालांकि उसकी स्थिति अब सामान्य है। ग्राम प्रधान अमित, मोनिस कश्यप, रविंद्र कश्यप, बलविंदर कश्यप, जगपाल ठाकुर आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई स्थानों पर हाईटेंशन की लाइन मकानों और गलियों के ऊपर से होकर जा रहीं हैं, जो जानलेवा साबित हो रहीं हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि इन हाईटेंशन लाइनों को एलटी लाइन में बदला जाए और पीवीसी इंसुलेटेड केबल के माध्यम से सुरक्षित तरीके से खंभों पर डाला जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed