फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A 62 meter long and 32 meter wide overbridge will be built to connect Delhi-Dehradun

Shamli News: दिल्ली- देहरादून को जोड़ने के लिए बनेगा 62 मीटर लंबा और 32 मीटर चौड़ा उपरिगामी पुल

Tue, 20 May 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A 62 meter long and 32 meter wide overbridge will be built to connect Delhi-Dehradun
शामली के थानाभवन क्षेत्र के  गोगवान जलालापुर में निर्माणाधीन गोलचक्कर व गोलचक्कर के बीच से निक
शामली। अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे जिले में गोगवान जलालपुर तक जाएगा। गोगवान जलालपुर गोलचक्कर से गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे शुरू हुआ तो दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के ऊपर से 62 मीटर लंबा और 32 मीटर चौड़ा उपरिगामी पुल का निर्माण कराया जाएगा। हालांकि शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे निर्माण को लेकर अभी असमंजस की स्थिति है। अधिकारियों ने जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने को कहा है।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक, पंजाब प्रांत के पूर्वी क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिए अंबाला- शामली एक्सप्रेसवे का निर्माण पिछले दो साल से चल रहा है। तीन फेस में प्रस्तावित अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे सहानपुर जिले के गंगोह सीमा से लेकर शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के गोगवान जलालपुर तक निर्माण तेजी से चल रहा है। अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे थानाभवन कस्बे में चीनी मिल के पास, दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे थानाभवन और जलालाबाद के पास दिल्ली-शामली रेलवे लाइन और गंदेवड़ा संगम के पास पूर्वी यमुना नहर के ऊपर से गुजरेगा।
विज्ञापन

गंगोह-जलालाबाद जिला मार्ग के ऊपर भी छह-छह लेन के उपरिगामी पुल का निर्माण हो रहा है। सभी जगह उपरिगामी पुलों के पिलर खड़े हो चुके हैं। उपरिगामी पुलों पर गर्डर रखने के लिए एनएचएआई के ठेकेदार की ओर तैयारी की जा रही है। दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे पर अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे के उपरिगामी पुल पर गर्डर रखने के लिए हाईवे के दोनों ओर आने जाने के लिए वाहनों के लिए अलग से रास्ता बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे की निर्माण एजेंसी के जीएम हिमांशु चौधरी ने बताया कि गोगवान जलालपुर में गोलचक्कर का निर्माण अगले छह माह में पूरा होजाएगा। उन्होंने बताया कि यदि गोगवान जलालपुर से गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे शुरु हुआ तो गोगवान जलालपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के ऊपर से होकर जाएगा। इस साल के आखिर तक शामली गोरखपुर की डीपीआर अस्तिव में आ जाएगी।

अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे के परियोजना निदेशक गजेंद्र सिंह ने बताया कि यमुना नदी पर एक किमी लंबाई का छह लेन का उपरिगामी पुल बनाने के लिए गर्डर रखने का काम शुरु हो गया है। 31 दिसंबर 2025 तक यमुना नदी पर छह लेन का उपरिगामी पुल 31 दिसबर 2025 तक बन कर तैयार हो जाएगा। 121 किमी लंबाई का और 35 हजार करोड़ रुपये की लागत से यह एक्सप्रेसवे अंबाला से लेकर गोगवान जलालपुर तक आगामी 31 मार्च 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed