{"_id":"616dc0eab26a9e55702b67c1","slug":"96-students-enrolled-in-ug-first-year-shamli-news-mrt5612229175","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी प्रथम वर्ष में 96 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी प्रथम वर्ष में 96 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी प्रथम वर्ष में 96 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
शामली। यूजी प्रथम वर्ष में पहली ओपन मेरिट में वीवी पीजी और आरके पीजी कॉलेज में 96 और विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। बारिश के दौरान दाखिला के लिए फार्म जमा करने के लिए छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंचे। पहले सोमवार को ओपन मेरिट में दाखिला लेने का अंतिम दिन निर्धारित किया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 20 अक्तूबर तक कर दिया है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई पहली ओपन मेरिट के तहत सोमवार को बारिश में भीगते हुए छात्र-छात्राएं दाखिला लेने के लिए कॉलेज पहुंचे। आरके पीजी कॉलेज शामली के कार्यालय अधीक्षक सतेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को बीएससी बायो में 10, बीएससी पीसीएम में 13, बीएससी कृषि में 34 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया, जबकि बीएससी पीएसएम में दाखिले के लिए कोई आवेदन फार्म जमा नहीं हुआ। इस तरह से अब तक कॉलेज में बीएससी पीसीएम में 140, बीएससी पीएसएम में 47, बीएससी बायो में 140, बीएससी कृषि में 171 और बीकॉम में 76 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं।
वीवी डिग्री कॉलेज में बीए के प्रवेश प्रभारी प्रताप सरोहा ने बताया कि सोमवार को पहली ओपन मेरिट के तहत 37 विद्यार्थियों के दाखिले हुए। अब तक बीए प्रथम वर्ष में 419 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। इसी कालेज में बीकॉम के प्रवेश प्रभारी वीके जैन ने बताया कि सोमवार को एक विद्यार्थी ने दाखिला लिया है। इसे मिलाकर अब तक मात्र 31 दाखिले हुए हैं। सोमवार को पहली ओपन मेरिट जारी कर दाखिला लेने के लिए 18 अक्तूबर तक का समय दिया है। इसके अनुसार सोमवार को दाखिला लेने के लिए अंतिम दिन था, लेकिन विश्वविद्यालय ने इसे बढ़ाकर अब बुधवार तक कर दिया है। मंगलवार को कालेजों में अवकाश होने के कारण अब विद्यार्थी बुधवार को भी पहली ओपन मेरिट के अनुसार दाखिला ले सकेंगे।