फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   9595 cases settled in National Lok Adalat

Shamli News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 9595 वादों का निस्तारण कराया

Mon, 22 May 2023 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
9595 cases settled in National Lok Adalat
कैराना परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते  जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुम
- 2.51 करोड़ की सेटलमेंट धनराशि भी वसूली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायालयों में विचाराधीन कुल 9595 वादों का निस्तारण कराते हुए 2.51 करोड़ रुपये की सेटलमेंट धनराशि वसूल की गई।
रविवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली, उच्च न्यायालय इलाहाबाद व उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों पर कैराना स्थित जनपद न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, जिसमें न्यायिक अधिकारियों के अलावा बैंक पदाधिकारी व बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण कर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिविजन प्रतिभा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में 26, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) न्यायालय में 2 मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (विद्युत) कैराना न्यायालय में 612, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) न्यायालय में 2 मामले, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में 599, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/एसीजेएम. शामली न्यायालय में 285, सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली न्यायालय में 678, सिविल जज जूनियरर डिवीजन (एफटीसी) शामली न्यायालय में 297 तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली न्यायालय में 439 मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार समस्त न्यायालयों में कुल 2940 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल सेटलमेंट धनराशि 5,20,990 रुपये वसूल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व न्यायालयों व उपभोक्ता फोरम न्यायालय के द्वारा कुल 6402 मामलों का भी निस्तारण किया गया। बैंक से संबंधित 253 प्री-लिटीगेशन वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल सेटलमेंट धनराशि 2.46 करोड़ रुपये वसूल किए गए। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ग्रीश कुमार वैश्य के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 9595 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल सेटलमेंट धनराशि 2,51,20,990 रुपये वसूल किए गए। वहीं, 1334 ई-चालान का भी निस्तारण किया गया। अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed