फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   95 meritorious students were honored at the decoration ceremony

Shamli News: अलंकरण समारोह में 95 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sun, 18 Jun 2023 07:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
95 meritorious students were honored at the decoration ceremony
-अग्रसेन बरातघर में हुआ मेधावी छात्र प्रतिभा अलंकरण समारोह
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की तरफ से मेधावी छात्र प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कर्ष स्थान प्राप्त करने वाले इंटरमीडिएट के करीब 95 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

रविवार को शहर के हनुमान धाम स्थित अग्रसेन बरात घर में मेधावी छात्र प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका मुजफ्फरनगर की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप, शामली नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल और पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने संयुक्त रूप से महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुत किए। इस अवसर पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से मेधावी बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे कड़ी मेहनत करें और जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। कार्यक्रम में संस्था की तरफ से इंटरमीडिएट के करीब 95 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिन मित्तल, अखिल तायल, कपिल जिंदल, संदीप मित्तल, आयुष्मान सिंघल, विशाल गुप्ता, संजय, मनोज गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed