{"_id":"6156071a8ebc3edae039f7a6","slug":"93-students-enrolled-in-the-first-year-of-ug-shamli-news-mrt558640818","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी के प्रथम वर्ष में 93 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी के प्रथम वर्ष में 93 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
विज्ञापन
शामली। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा शैक्षिक सत्र 2021-22 में यूजी में प्रथम वर्ष के लिए पहली कट ऑफ मेरिट सूची जारी होने के दूसरे दिन कॉलेजों में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या कम रही। आरके कॉलेज और वीवी कॉलेज शामली में मात्र 93 छात्रों ने दाखिला लिया। पहले दिन इन कॉलेजों में किसी छात्र ने दाखिला नहीं लिया था। पहली सूची के दाखिले के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन होने के कारण छात्रों की भीड़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
डिग्री कालेजों में यूजी में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय द्वारा पहली कट ऑफ मेरिट सूची जारी की गई है। इस सूची में शामिल छात्रों के दाखिले बुधवार से शुरू करने के निर्देश गए थे, लेकिन पहले दिन आरके कॉलेज व वीवी कॉलेज में किसी छात्र ने दाखिला नहीं लिया था। आरके कॉलेज में प्रथम वर्ष में बीएससी एजी में 240 सीट, बीएससी पीसीएम वर्ग में 160, बीकॉम में 160, बीएससी बायो में 160 और बीएससी पीसीएम वर्ग में 80 सीट हैं। वीवी डिग्री कॉलेज में बीकॉम की 160 सीट और बीए की 512 सीट हैं।
बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या कम रही। आरके कॉलेज में बीएससी पीसीएम में 20 छात्रों ने दाखिला लिया। बीएससी बायो में 10, बीएससी एजी में 10, बीएससी पीएसएम में दो, बीकॉम में आठ छात्रों के दाखिले हुए। उधर, वीवी डिग्री कॉलेज में बीकॉम में सात और बीए में 36 छात्रों ने दाखिले लिए हैं। शुक्रवार को इस सूची में शामिल छात्रों को दाखिले का अंतिम दिन है। इस वजह से दाखिला लेने वाले छात्रों की भीड़ कालेजों में जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।