फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बालाजी मेरे घर आना... भजन पर झूमे श्रद्धालु

बालाजी मेरे घर आना... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 05 May 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
बालाजी मेरे घर आना... भजन पर झूमे श्रद्धालु
शामली। आट्ठे वाला मंदिर में प्रांगण में श्री बालाजी जयंती के उपलक्ष्य में बालाजी की चौकी आयोजित की गई। इस मौके पर भजन संध्या में बाबा के भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

शनिवार रात में शहर केे सब्जी मंडी स्थित आट़्ठे वाले मंदिर प्रांगण में श्री बालाजी जयंती के उपलक्ष्य में बालाजी की चौकी लगाई गई। बालाजी का भव्य दरबार लगाया गया और ज्योति प्रज्ज्वलित समिति के अध्यक्ष रविंद्र मित्तल, मनोज मित्तल पूर्व सभासद द्वारा जलाकर शुभारंभ किया गया। बालाजी का गुणगान गणेश वंदना सरस्वती वंदना से किया। इस मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। शामली के भजन गायक संजय गोयल द्वारा बालाजी की जोत जली भजन प्रस्तुत किया गया। सरिता बिजनौरी ने बालाजी मेरे घर आना और वासु नामदेव ने भजन प्रस्तुत किया गया। भजन गायिका प्रियंका वशिष्ठ ने बालाजी के जन्म सब मिलकर मनाएं और वृंदावन से आए कलाकारों ने सुंदर सुंदर झांकियों का प्रस्तुतीकरण किया। मौके पर श्री राधा- कृष्ण, महाकाली, बालाजी की झांकी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में संजीव संगल, अनिल तायल, प्रशांत पांडे, मनोज वर्मा, गौरव सिंघल, मनोहर अंकुर गोयल, अनुज सिंघल, सतीश कुमार, गौरव मित्तल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed