{"_id":"5c8fdbddbdec22147163ab4f","slug":"91552931805-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए अर्द्धसैनिक बलों ने पैदल मार्च किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए अर्द्धसैनिक बलों ने पैदल मार्च किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्द्धसैनिक बलों ने पैदल मार्च किया
कांधला। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ क्षेत्र के गांवों में पैदल मार्च किया।
सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी ने एसआई भूपेंद्र सिंह कर्दम और अर्द्धसैनिक बलों के साथ क्षेत्र के गांव पजोखरा, खंद्रावली, जसाला, गढ़ी दौलत, गंगेरू, इस्सोपुरटील, डुंडूखेड़ा, खेड़ा कुरतान सहित कई गांवों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने जहां लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया, वहीं लोगों ने लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी ने इस दौरान बूथों का निरीक्षण करने के साथ ही संदिग्ध लोगों की चेकिंग चेकिंग की। उन्होंने खुराफाती लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उधर, सोमवार को कस्बे में आईटीबीपी के जवानों के साथ रेलवे रोड, स्टेट बैंक, माता मंदिर, पंजाब नेशनल बैंक, मोहल्ला सरावज्ञान, मोहल्ला खैल, डिग्री कॉलेज रोड, कैराना बस स्टैंड के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का निडरता के साथ प्रयोग करे। यदि कोई डराता या धमकाता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। चुनाव के दौरान यदि कोई भी हठधर्मिता या उपद्रव कराता हुआ पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।