{"_id":"5babd553867a557ec524cced","slug":"91537987923-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिसंबर को शामली में पहुंचेगी निंदा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिसंबर को शामली में पहुंचेगी निंदा रैली
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन। ओमवीर सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश जनपद इकाई शामली की बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में शिक्षिका के बाल मुंडवाने पर की गई टिप्पणी पर विरोध प्रकट किया। वहीं बुधवार से प्रदेश में शुरू हुई मुख्यमंत्री निंदा रैली के बारे में शिक्षकों को अवगत कराया गया।
पांच सितंबर को सीएम योगी ने महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्षा व प्रधानाचार्या अटल बिहारी वाजपेयी इंटर कॉलेज शाहजहांपुर की कुमारी रेणू मिश्रा के बाल मुंडन के दौरान टिप्पणी कर दी थी। जिसको लेकर उपस्थित शिक्षकों ने निंदा की। जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री को अपनी वेदना से अवगत कराने के लिए पत्र लिखे गए। संगठन मंत्री रामपाल सिंह चागड़ा ने बताया कि 26 सितंबर को लखनऊ से होते हुए मुख्यमंत्री निंदा रैली का आरंभ हुई है। जिसका पहला पड़ाव हरदोई जिले के क्रांतिकारी स्थल काकोरी चलकर 75 जिलों से होती हुई 7 जनवरी 2019 को दिल्ली जंतर मंतर पर समाप्त होगी। जिला अध्यक्ष श्रवण भार्गव ने बताया मुख्यमंत्री निंदा रैली शामली जनपद में एक दिसंबर को पहुंच रही है। सभी शिक्षकों को रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस दौरान देवेंद्र पाल राणा ,पवन सिंह मान जसवीर पुष्पेंद्र, कुसुम, राम अवतार, सुरेंद्र आदि रहे।