{"_id":"5b980d17867a557eaf187040","slug":"91536691479-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने किया कार्य बहिष्कार
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने किया कार्य बहिष्कार
शामली। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के कार्यालय और उपखंड कार्यालय में तैनात कंप्यूटर आपरेटरों ने चार माह से मानदेय नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार कर दिया। आरोप है कि ठेकेदार मानदेय नहीं दे रहा है और मांगने पर अभद्रता करता है।
मंगलवार को विद्युत खंड द्वितीय के कार्यालय तथा उपखंड कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटरों ने प्रदर्शन करते हुए कार्य का बहिष्कार कर दिया। कंप्यूटर आपरेटरों का आरोप है कि 2018-19 का टेंडर मैसर्स फिरोज कांट्रेक्टर तितरवाड़ा कैराना को हुआ है, लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी उन्हें मानदेय नहीं दिया गया है। उन्होंने कई बार फर्म के प्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मानदेय न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है, जिससे परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनका मानदेय नहीं दिया जाता, कार्य बहिष्कार रहेगा। उन्होंने हर माह की सात तारीख तक मानदेय देने की मांग की। इस मौके पर शिवम वशिष्ठ, रजत शर्मा, अश्वनी गुप्ता, प्रशांत कांबोज, सुशील कुमार, मुनेन्द्र कुमार, संजय कुमार आदि भी मौजूद रहे।