{"_id":"5b980c20867a557f23345b29","slug":"91536691232-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भाजपा के युवा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता यतेंद्र चौधरी ने समर्थकों के साथ कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
पांच दिवसीय जनजागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को वह गांव भारसी, भभीसा, डांगरोल, सुन्ना, मखमूलपुर, लिसाड़, लांक, काबडौत, बरला जट आदि गांव में पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बने अंडरपास में जलभराव होने की वजह से परेशानी होती है। साथ ही किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर भी समस्या बताई। यतेंद्र चौधरी ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान संदीप प्रधान, रविंद्र प्रधान, मांगेराम प्रधान, रणधीर सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष डाक्टर सुभाष मलिक, कंवरपाल सिंह, शिवकरण, सुधीर प्रधान, मांगेराम मखमूलपुर, लाखन प्रधान, वीरेंद्र बाबा काबड़ौत आदि मौजूद रहे।