{"_id":"5b96c45c867a557eb715be33","slug":"91536607324-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आई कोई टीम, हॉकी प्रतियोगिता निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आई कोई टीम, हॉकी प्रतियोगिता निरस्त
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। माध्यमिक स्कूल, कॉलेजों में लापरवाही के कारण खेलों के प्रति बच्चों का रुझान कम होता जा रहा है। इसी कारण माध्यमिक कॉलेजों की चल रही कुछ खेल प्रतियोगिताओं में किसी भी स्कूल, कॉलेज की टीम प्रतिभाग ही नहीं कर रही हैं। इसी क्रम में जनता इंटर कालेज लिसाढ़ में होने वाली जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता निरस्त कर दी गई।
जनपद के सभी माध्यमिक स्कूल कॉलेजों की खेल प्रतियोगिताएं चल रही हैं। जनपद में करीब 104 स्कूल, कॉलेज माध्यमिक शिक्षा से संचालित हैं। खेल प्रतियोगिताओं के चलते सोमवार को जनता इंटर कॉलेज लिसाढ़ में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होनी थी। मगर 104 कॉलेजों में किसी भी कॉलेज की सब-जूनियर व सीनियर वर्ग की किसी भी टीम ने प्रतिभाग ही नहीं किया। जिससे स्पष्ट नजर आ रहा है कि सभी माध्यमिक कॉलेजों में दिन प्रतिदिन खेल प्रतिभा कम होती जा रही है। जिसका मुख्य कारण खेल शिक्षक द्वारा बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक न करना है। इससे पूर्व भी तैराकी प्रतियोगिता में भी किसी कॉलेज के खिलाड़ी ने प्रतिभाग नहीं किया था। वहीं बास्केटबाल में भी केवल देवी उमराकौर इंटर कॉलेज बनत की टीम ने प्रतिभाग किया था।
जनता इंटर कॉलेज लिसाढ़ में हॉकी का मैदान भी है। जिसके बाद भी कॉलेज के खेल शिक्षक द्वारा बच्चों को कोई तैयारी ही नहीं कराई गई। ऐसी लापरवाही के चलते सरकारी और एडेड स्कूलों से कैसे खेल प्रतिभाएं निखर सकेगी। कॉलेज के खिलाड़ियों को जिलास्तर पर न खिलाने के कारण वह मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग नहीं कर सकते। जब इस विषय में जनता इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनुज ने बताया कि लगातार बारिश के चलते वह बच्चों को तैयारी नहीं करा सकें। वहीं, अन्य कॉलेजों की टीमों ने भी प्रतिभाग नहीं किया। जिस कारण प्रतियोगिता निरस्त कर दी गई है। वहीं, खेल शिक्षक विरेंद्र मलिक ने बताया कि टीम पूरी नहीं होने के कारण प्रतियोगिता निरस्त कर दी गई।