फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गले सप्ताह निर्धारित हो जाएंगे गन्ना क्रय केंद्र

गले सप्ताह निर्धारित हो जाएंगे गन्ना क्रय केंद्र

Thu, 06 Sep 2018 12:54 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
गले सप्ताह निर्धारित हो जाएंगे गन्ना क्रय केंद्र
अगले सप्ताह निर्धारित हो जाएंगे गन्ना क्रय केंद्र
विज्ञापन

शामली।
अगला गन्ना पेराई सत्र शुरू होने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अक्तूबर माह में पेराई सत्र शुरू हो जाएगा, जिसके लिए अगले सप्ताह तक गन्ना क्रय केंद्रों का निर्धारण भी हो जाएगा। गन्ना सहकारी समितियों की तरफ से क्रय केंद्रों के प्रस्ताव बनाकर भेज दिए गए हैं। 11 सितंबर को लखनऊ में होने वाली गन्ना सुरक्षण बैठक में क्रय केंद्रों के निर्धारण पर मुहर लगेगी।
गन्ना पेराई सत्र वर्ष 2018-19 के लिए चल रही तैयारियों के बीच गन्ना सहकारी समिति की बैठक हो चुकी है, जिसमें गन्ना क्रय केंद्रों के निर्धारण के प्रस्ताव तैयार कराए गए थे। उसमें जिन केंद्रों को यथावत रखना था, उनका भी जिक्र किया गया तथा नए खरीद केंद्र खोलने का प्रस्ताव बनाकर जिला गन्ना अधिकारी को भेज दिया है। शामली और थानाभवन सहकारी समितियों की तरफ से जिला गन्ना अधिकारी को प्रस्ताव भेज दिए हैं, लेकिन ऊन सहकारी समिति के प्रस्ताव अभी प्राप्त नहीं हो सके हैं। जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल कुमार भारती ने बताया कि 11 सितंबर को लखनऊ में गन्ना आयुक्त के समक्ष क्रय केंद्रों के प्रस्ताव प्रस्तुति किए जाएंगे। गन्ना आयुक्त के स्तर से ही गन्ना क्रय केंद्रों के निर्धाोरण पर अंतिम मुहर लगनी है।
विज्ञापन

शामली समिति के प्रस्ताव
पेलखा, टपराना, मालैंडी, प्रथम व द्वितीय, भूरा प्रथम, व चतुर्थ, भैसवाल प्रथम व द्वितीय, गोगवान, अंबेहटा डुढ़ार, झाडखेडी प्रथम लिसाढ़ व लांक प्रथम व सप्तम, आल्दी प्रथम, तितरवाड़ा प्रथम बुचाखेडी, सिलावर जलालपुर को वर्ष 2018-19 को यथावत रखने की मांग की गई है। इसके अलावा अलीपुुर को विभाजित करके बीनड़ा के नाम से गन्ना खरीद केद्र आवंटित करने, ग्राम पंचायत काबड़ौत को मिल गेट से हटाकर नया खरीद केंद्र बनाने, बुच्चाखेेडी को नया खरीद केंद्र बनाने, हिंगोखेडी- शेखुपरा कंडेला व सल्फा को नया खरीद केंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाभवन चीनी मिल के प्रस्ताव
होसंगपुर में नया खरीद केंद्र खोलने, झिंझाना द्वितीय, चतुर्थ, प प्रथम व द्वितीय केंद्रों व राझड खरीद केंद्रों को थानाभवन मिल को आवंटित करने, तितरवाडा, सहपत को ऊन मिल से हटाकर थानाभवन व तितावी मिल का क्रय केंद्र बनाने की मांग की। किवाना के किसानों ने दोनों खरीद केंद्रों को गांव मे स्थापित करके थानाभवन मिल से संबद्ध किए जाने व नया खरीद केंद्र बनाने, ख्रासपुर- मखमूलपुुुर चीनी मिल शामली से हटाकर थानाभवन मिल को संचालित करने व चौतरा खरीद केंद्र को चौतरा गांव में संचालित करने की मांग की है।
तितावी मिल के प्रस्ताव
लिसाढ़ व मामौर के किसानों ने गांव में तितावी मिल का अतिरिक्त गन्ना खरीद केंद्र खोलने, गुर्जरपुर खरीद केंद्र तितावी मिल को खोलने का प्रस्ताव किया। हुरमुजपुर को शामली मिल से हटाकर तितावी मिल में आवंटित करने साल्हाखेडी खरीद केंद्र को थानाभवन मिल से हटाकर तितावी मिल को आवंटित करने व पंजोखरा खरीद केंद्र को तितावी मिल में सबद्ध करने की मांग की गई है।

खतौली मिल के प्रस्ताव
फुगाना गांव में खतौली मिल का अतिरिक्त खरीद केंद्र खोलने, मखमूलपुर-खासपुर के नाम हटाने, हसनपुर गांव के खरीद केंद्र को खतौली मिल का नया खरीद केंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
नानौता चीनी मिल के प्रस्ताव
तलवा माजरा हाथी करौंदा व खानपुर व भाजू के किसानों ने नानौता मिल का नया खरीद केंद्र खोलने का प्रस्ताव तैयार किया गया।
शामली गन्ना सहकारी समिति के तहत सदस्य ------- 71,408 किसान
राजस्व गांव - 174
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed