{"_id":"5b4cedc74f1c1b37748b52e3","slug":"91531768263-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढे पांच किलो पॉलीथिन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढे पांच किलो पॉलीथिन जब्त
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
नगर पंचायत थानाभवन की टीम ने सोमवार को पॉलीथिन पर प्रतिबंध के लिए कस्बा में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब साढ़े पांच किलो पॉलीथिन बैग जब्त कर लिए गए।
प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई से पॉलीथिन बैग पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। इसी के चलते सोमवार को नगर पंचायत थानाभवन के कर्मियों की टीम पॉलीथिन बैग प्रयोग करने वालों के खिलाफ चेकिंग करने निकली। दिल्ली सहारनपुर हाइवे और कस्बे के मुख्य बाजार में चेकिंग की गई। कई दुकानों पर टीम को पॉलीथिन बैग मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। साथ ही व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि पॉलीथिन बैग का इस्तेमाल करने पर जुर्माना लगाते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम ने व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि पॉलीथिन के इस्तेमाल से काफी नुकसान है, लिहाजा पॉलीथिन बैग का प्रयोग नहीं किया जाए। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि पॉलीथिन पर प्रतिबंध के लिए शासन के आदेश का गंभीरता से पालन कराया जाएगा।