फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सपा कार्यकर्ता लोक सभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटे

सपा कार्यकर्ता लोक सभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटे

Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता लोक सभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटे
सपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें
विज्ञापन

शामली। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों के लिए सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजेश यादव ने जिले में पहुुंचकर सपा के जिले के सभी प्रकोष्ठों की बैठक लेकर उनकी बूथ कमेटी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे प्रचार की सच्चाई जनता के सामने रखे।

सपा कार्यालय में सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजेश यादव ने जिले की सपा युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, सपा छात्र सभा, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन की समीक्षा की। यादव ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 को जीतने के उद्देश्य से झूठ का सहारा लेकर प्रचार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करके जनता के सामने रखे। सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजेश यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए जुट जाएं। सपा युवाओं को जिम्मेदारी देने में विश्वास रखती है। इस मौके पर सपा छात्र सभा के अध्यक्ष शुभम बेनीवाल ने अपनी कार्यकारिणी के गठन में बारे में जानकारी दी। सपा के सभी संगठनों के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में कैराना के वार्ड एक से सोनू कुमार, थानाभवन से अंकित कुमार जैन, सतेंद्र मलिक यारपुर थानाभवन, मोहित कुमार , विपिन कुमार थानाभवन, संदीप बंतीखेडा, मोहम्मद शोहब कांधला, भगवान सिंह याहियापुर झिंझाना, इस्माइल-शमीम अहमद, मौहम्मद महराज सालिम हसन कांधला, राहुल पंवार एलम, जसवंत सिंह रंगाना, अक्षय कुमार काजरहेडी शामिल रहे। संचालन उमेश कुमार पूर्व प्रधान भैसवाल ने किया। बैठक में राधेश्याम गिरी, भूपेेंद्र सिंह, सचिन राणा, असलम प्रमुख कैराना युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अनुज जावला, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, सपा छात्र सभा के अध्यक्ष शुभ बेनीवाल, थानाभवन सपा विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष तफरुल, शामली विधान सभा सपा के अध्यक्ष मांगेराम मलिक, कैराना विधानसभा क्षेत्र सपा अध्यक्ष सपा सतपाल कश्यप, रासिद पहलवान, कपिल पिंडौरा, दानिश कैैराना, शीतल चौधरी रिजवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed