{"_id":"5b2aa2df4f1c1b644d8b7b86","slug":"91529520863-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां भगवती के जागरण में मां का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां भगवती के जागरण में मां का गुणगान
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मां भगवती के जागरण में मां का गुणगान
थानाभवन। युवा जागरण समिति की ओर से आयोजित मां भगवती के जागरण में गायकों ने मां के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी के बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर में मंगलवार सुबह पहले हवन पूजन किया गया। इसके बाद दोपहर के समय भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां का प्रसाद ग्रहण किया। शाम के समय मां भगवती का जागरण आयोजित किया गया। इस मौके पर गायक सुखबीर गोस्वामी ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मां झोली मेरी भर दे, राम जी मिले ना हनुमान के बिना सहित मां के विभिन्न भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रधान के पति सतीश सैनी, अतर सिंह सैनी, राकेश सैनी, विक्की धीमान, विशांत सैनी, मनजीत सैनी, नीटू कुमार, लव कुमार, प्रशांत सैनी, विनोद सैनी, गगन सैनी आदि मौजूद रहे।