{"_id":"5af87ea94f1c1bce408b5156","slug":"91526234793-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब मे नहाते समय डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब मे नहाते समय डूबने से युवक की मौत
Updated Sun, 13 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
लापता किशोर का शव 24 घंटे बाद तालाब मिला। थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी सुहेल पुत्र अय्यूब उम्र 12 वर्ष शनिवार दोपहर घर से किसी काम से कांधला गया था। देर शाम तक भी जब सुहेल घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने तलाश करना शुरू कर दिया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर किशोर की बरामदगी की मांग की। रविवार दोपहर परिजनों को सूचना मिली कि गांव के तालाब के बाहर सुहेल के कपड़े व चप्पल पड़ी हुई है। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। गांव के कुछ तैराक युवकों ने तालाब किशोर को तलाश किया तो सुहेल का शव मिल गया। जिसके बाद उसके शव को बाहर निकाला गया। किशोर की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। उधर मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई। बाद में गमगीन माहौल में उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।