फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तैयारिस्त्रां पूरी, आज झिंझाना में उपमुख्यमंत्री

तैयारिस्त्रां पूरी, आज झिंझाना में उपमुख्यमंत्री

Sat, 07 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
तैयारिस्त्रां पूरी, आज झिंझाना में उपमुख्यमंत्री
शामली। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज झिंझाना में महर्षि कश्यप जन्मोत्सव सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

कस्बा झिंझाना में राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज प्रांगण में शनिवार को महर्षि कश्यप जन्मोत्सव पर समारोह का आयोजन है। उसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया है, जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। उप मुख्यमंत्री इस दौरान अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। वहीं, समारोह की तैयारियां बृहस्पतिवार को पूरी कर ली गईं। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा, एसडीएम ऊन विनोद कुमार सिंह अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को लेकर दो स्थान पर हैलीपेड बनाए गए हैं। एक हैलीपेड कार्यक्रम स्थल के पास है, जबकि दूसरा करनाल हाईवे स्थित सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में बनाया गया है। कार्यक्रम आयोजक समिति में चरथावल से भाजपा विधायक विजय कश्यप, बिजेंद्र कश्यप, डाक्टर सतीश कश्यप, बाबूराम, रामपाल, विकास, मोहर सिंह, राज बहादुर, डॉ. रामनिवास, मुकेश कश्यप आदि भी कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां पूरी कराने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के सहारे टटोली जाएगी नब्ज
झिंझाना में कश्यप समाज की तरफ से महर्षि कश्यप जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं। वहीं, कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना प्रस्तावित है, जिसके चलते झिंझाना में उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने से कयास लगाए जा रहे हैं कि उपचुनाव को लेकर भाजपा कोई कसर छोड़ने वाली नहीं है। बता दें कि कैराना लोकसभा क्षेत्र में कश्यप समाज के मतदाताओं की संख्या भी करीब पौने दो लाख बताई जाती है। इसके चलते चुनाव परिणामों में कश्यप समाज की अहम भूमिका होगी।

पुलिस और पीएसी रहेगी तैनात
अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा ने बताया कि झिंझाना में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों के आगमन को लेकर पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात रखी जाएगी। बैरीकेडिंग भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed