{"_id":"5aaab9054f1c1b21578b4ea3","slug":"91521137925-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति कार्यालय में किसानों का बेमियादी धरना शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति कार्यालय में किसानों का बेमियादी धरना शुरु
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना समिति कार्यालय में किसानों का धरना
शामली। भारतीय किसान मजदूूर संयुक्त यूनियन से संबद्ध गन्ना प्रतिनिधि डेलीगेट संयुक्त यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर किसानों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर एकल सत्याग्रह शुरू कर धरना दिया। किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज समेत दिलाने और खड़ी फसल के आधार पर सट्टा नीति तैैयार कराने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने की वजह से किसान परेशान हैं। बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाया जाए। साथ ही किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल के आधार पर सट्टा नीति तैैयार कराई जाए और रिक्त गन्ना डेलीगेट का निर्वाचन कराया जाए। धरने की अध्यक्षता कृष्ण बंधु नाला ने की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी एकल सत्याग्रह के रूप में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक धरना दिया जाएगा। इस मौके पर राजवीर सिंह विद्रोही, जयवीर सिंह कुड़ाना, रविंद्र मलिक, सत्यवीर सिंह फौजी, उदयपाल सिंह, पप्पू बधेव, दलवीर सिंह डेलीगेट आदि मौजूद रहे। धरने का संचालन रणधीर सिंह सल्फा ने किया।