{"_id":"5a70bde04f1c1bf17b8b479c","slug":"91517338080-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिछपाल सिंह बने वेदखेड़ी समिति के सभापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिछपाल सिंह बने वेदखेड़ी समिति के सभापति
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना।
साधन सहकारी समिति वेदखेड़ी में सभापति पद के लिए सरदार रिछपाल सिंह और मैनपाल के बीच मुकाबला हुआ। सात वोट मिलने पर सरदार रिछपाल सिंह को विजयी घोषित कर दिया गया।
इसके अलावा साधन सहकारी समिति याहियापुर के सभापति और उपसभापति चुनाव को लेकर हंगामा हो गया। निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन पत्र जमा कराने के लिए 12 बजे तक का समय निर्धारित होना बताया था, लेकिन प्रत्याशी मांगा सिंह 12 बजकर पांच मिनट पर नामांकन पत्र जमा कराने पहुंचे। इस पर दूसरे प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने विरोध कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग हंगामा करने लगे। काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में निर्वाचन अधिकारी भारत भूषण और समिति के सचिव मोनू ने पुलिस के सहयोग से हंगामा करने वालों को बाहर निकलवाया। इसके बाद अर्जुन सिंह निवासी गांव आमवाली एकमात्र नामांकन होने पर निर्विरोध सभापति घोषित कर दिया गया।