{"_id":"5a6782434f1c1b1d368b6044","slug":"91516732995-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी बार मदरसों में भी खिलाई जाएगी एल्बंडाजोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी बार मदरसों में भी खिलाई जाएगी एल्बंडाजोल
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर इस बार मदरसों के बच्चों को भी एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। शासन ने मदरसों के बच्चों को भी लक्ष्य में शामिल कर स्वास्थ्य विभाग को आदेश भेजे है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर प्राइमरी, जूनियर और माध्यमिक स्कूलों में 19 साल तक छात्र-छात्राओं को पेट में कीड़े मारने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाती है। साल में दो बाहर यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार 10 फरवरी को सूबे में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाना है। खास बात यह है कि इस बार शासन ने मदरसों के बच्चों को भी एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने के निर्देश दिए है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी किए गए है। इसी क्रम में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन सीएमओ डाक्टर राजकुमार की अध्यक्षता में किया गया। एनडीडी के नोडल डाक्टर भानु प्रकाश, एसीएमओ डाक्टर नेतराम, फईम अहदम ओर अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। सीएमओ ने कहा कि शासन की ओर से जो लक्ष्य दिया गया है उसे हर हाल में पूरा किया जाए। इसके लिए एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी की सहायता ली जाए। उन्होंने बताया कि एक साल से लेकर दो साल तक बच्चे को आधी गोली पीस कर दी जानी है। इसके साथ ही दो साल से लेकर 19 साल तक के बच्चे को पूरी गोली खाना खाने के बाद चबा चबा कर खानी है। उन्होंने बताया कि यदि किसी के पेट में कीड़े होते है तो वह शारीरिक विकास रुक जाता है।
51 मदरसों में पढ़ रहे 7787 बच्चे
शामली जिले में करीब 51 मदरसे है, जो अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के यहां रजिस्टर्ड है। इनमें करीब 7787 छात्र-छात्राएं तालीम ग्रहण कर रहे है। इन सभी को भी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जानी है।