{"_id":"5a4bc4ee4f1c1bf61b8b657e","slug":"91514915054-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकंभरी देवी जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाकंभरी देवी जयंती मनाई
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
माता का गुणगान किया
कांधला (शामली)। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान स्थित सूरजकुंड महादेव मंदिर में माता शाकंभरी देवी जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाई गई।
मंगलवार को कांधला कस्बे के मोहल्ला रायजादगान स्थित प्राचीन सिद्धपीठ सूरजकुंड महादेव मंदिर पर प्रतिवर्ष की तरह माता शाकंभरी देवी के जन्मदिवस पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पंडितों द्वारा मां का श्ऱंगार किया गया। उसके बाद मंदिर परिसर में यज्ञ का अनुष्ठान किया गया। इसमें मुख्य यजमान सहित श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देने के बाद मां से आशीर्वाद प्राप्त किया गया। महाआरती के पश्चात मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान लोकेश गोयल, कमल चावला, पंकज गर्ग, पंकज सैनी आदि मौजूद रहे।