{"_id":"5a4148f04f1c1b0d698c4318","slug":"91514227952-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवी की मार्कशीट में ग्रेड के साथ ही दर्ज होंगे अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवी की मार्कशीट में ग्रेड के साथ ही दर्ज होंगे अंक
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं की मार्कशीट में ग्रेड के साथ ही दर्ज होंगे अंक
शामली।
इस बार सीबीएसई को सतत समानांतर मूल्यांकन से मुक्त कर दिया है। अबकी बार हाईस्कूल की मार्कशीट में ग्रेड के साथ प्राप्तांक भी दर्ज होंगे। वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी जनवरी माह में प्रारंभ होने की उम्मीद है।
सोमवार को शहर के सिल्वर बेल्स स्कूल के प्रधानाचार्य एके गोयल ने बताया कि इस बार सीबीएसई में कुछ बदलाव किया है। परीक्षा विकल्पों में हुए बदलाव के साथ अब हाईस्कूल से सतत समानांतर मूल्यांकन को समाप्त कर दिया है। हाईस्कूल स्तर पर वर्ष भर होने वाली विभिन्न चरणों की परीक्षाएं एवं मूल्यांकन नहीं होंगे। इस वर्ष से हाईस्कूल की मार्कशीट भी नए कलेवर में होगी। यहां सीजीपीए के स्थान पर हर विषय के लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक के साथ ही विषयवार ग्रेड दर्ज होगा। उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी जनवरी माह में प्रारंभ होने की उम्मीद है। सभी छात्र-छात्राओं को पूरी तरह से अध्ययन कार्य कराया जा रहा है।