फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खेलकूद में खूब दौड़े परिषदीय स्कूलों के बच्चे

खेलकूद में खूब दौड़े परिषदीय स्कूलों के बच्चे

Fri, 08 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खेलकूद में खूब दौड़े परिषदीय स्कूलों के बच्चे
कैराना(शामली)। प्राथमिक विद्यालय मलकपुर में न्याय पंचायत खुरगान के समस्त विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने दौड़, कबड्डी, खो खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बालक और बालिका वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में 50 मीटर में प्रथम स्थान पर सूफियान और फरमाना मलकपुर, 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर अहसान बसेड़ा एवं नसरीन मलकपुर, 200 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर कुलदीप गन्दराऊ और फरमीना मलकपुर, 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर अब्दुल कादिर खुरगान एवं आयशा खुरगान रहे। बालक कबड्डी में नगलाराई, बालिका में मलकपुर की टीम विजय रही। खो-खो में दोनों पारियों में मलकपुर की टीम अव्वल रही। लंबी कूद में वेशर मंडावर और ऊंची कूद में राजू बसेड़ा प्रथम स्थान पर रहे। गोला फेंक में बसेड़ा, चक्का फेंक में मंडावर की टीम विजेता रही। सभी टीमों के विजेताओं को जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शेर खान, अजरा खातून, राजकुमार, हारून, मोहसिन, इदरीश अहमद, सुधीर कुमार, चौधरी वासिल अली, खुरगान ग्राम प्रधान असलम, मलकपुर ग्राम प्रधान आनंद, रश्मी रानी, राजकुमार, शहजाद ,जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed