{"_id":"59b2ec2a4f1c1bfd7f8b53af","slug":"91504898090-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष समिति के आह्वान पर अधिवक्ता रहे कार्य से विरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघर्ष समिति के आह्वान पर अधिवक्ता रहे कार्य से विरत
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
कैराना। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। शुक्रवार को बार एसोसिएशन कैराना की बैठक अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें संघर्ष समिति के आह्वान पर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बैठक में सरवेज जंग, खड़क सिंह चौहान, राजबीर सिंह, वीरसेन पंवार, शमीम अल्वी, शगुन मित्तल, प्रमोद चौहान, नसीम अहमद, सत्यवीर आदि मौजूद रहे।
नगर पालिका ने चलाया अभियान
कैराना। नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को मोहल्ला दरबार कला और दरबार खुर्द में तथा अंसारियान में जल कर जमा नहीं करने के कारण बकायादारों के पानी के कनेक्शन काट दिए। कई बकायादारों ने मौके पर ही अपना बकाया टैक्स जमा कर दिया। इस दौरान जलकल अभियंता उमेश कुमार और वरिष्ठ कर निरीक्षक दीक्षा चौहान के साथ अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।
नगर कार्यकारिणी का गठन
कैराना। सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद सालिम अंसारी के मोहल्ला अफगानान स्थित आवास पर शुक्रवार को बैठक हुई। इस दौरान नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें तोसिफ मलिक कोषाध्यक्ष, काजी अनीस, राशिद बागबान, वकील उर्फ कालू अंसारी, मोहम्मद इनाम अंसारी को उपाध्यक्ष, सगीर अंसारी महासचिव, जरीफ अंसारी को सचिव चुना गया। बैठक का संचालन याकूब अंसारी ने किया।