{"_id":"599b29b64f1c1bfc2c8b4581","slug":"91503340982-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली- शामली,सहारनपुर रेलवे मार्ग- पटरी पर लौटी रेल व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली- शामली,सहारनपुर रेलवे मार्ग- पटरी पर लौटी रेल व्यवस्था
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
खतौली हादसे के बाद बेपटरी हुई रेल व्यवस्था सोमवार को सुचारु हो गई। दिल्ली-शामली-सहारनपुर ट्रैक पर रद्द की गई सभी ट्रेनों को बहाल कर दिया है। सोमवार को ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय पर हुआ।
शनिवार की शाम पांच बजे खतौली में उत्कल पुरी हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा होने के बाद दिल्ली- मेरठ- मुजफ्फरनगर रेलवे ट्रैक बेपटरी हो गया था। 24 घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रहा था। रविवार को मेरठ- मुजफ्फरनगर रेलवे मार्ग की दस ट्रेनों का उत्तर रेलवे ने संचालन शाहदरा- शामली टपरी मार्ग से कर दिया था। स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग पर कर दिए जाने से लोकल रूट की ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ गया था। रविवार को पांच लोकल ट्रेनों को स्थगित कर दिया था। रविवार की देर रात्रि मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग बहाल हो जाने के बाद लोकल ट्रेनों के संचालन में सुधार हुआ। सोमवार को रद्द की गई ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। सभी ट्रेनों का अपने निर्धारित समय पर संचालन हुआ है। सहायक रेलवे स्टेशन मास्टर विक्रांत चौधरी ने बताया कि खतौली ड्यूटी पर गए आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के ज्यादातर अफसर लौट आए है।